Azim Premji Scholarship 2026-27: छात्राओं को हर साल ₹30,000 मिलेगा, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन और स्टेट्स चेक।।

Azim Premji Scholarship 2026-27: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में। दोस्तों अगर आप एक छात्रा हैं और सरकारी स्कूल से पढ़कर अब कॉलेज जाने का सपना देख रही हैं, लेकिन घर की आर्थिक हालत उस सपने के आड़े आ रही है, तो Azim Premji Foundation की यह स्कॉलरशिप सिर्फ आपके लिए है। इसके तहत छात्राओं को हर साल ₹30,000 की मदद मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें न आवेदन फीस है, न नंबरों की कटऑफ और न ही आय की कोई सीमा है। इस लेख में हम बताएंगे कि कौन आवेदन कर सकता है, आवेदन कब होगा और क्या दस्तावेज लगेंगे। लेख को अंत तक पढ़ें।

आवेदन का स्टेटस Check Now 
Offical Website  Click Here 

Azim Premji Scholarship 2026-27 – Overview

विवरण जानकारी
Scholarship Name Azim Premji Scholarship 2026-27
संस्था का नाम Azim Premji Foundation
लाभार्थी केवल छात्राएं (Girls)
Scholarship Amount ₹30,000 प्रति वर्ष (पूरे कोर्स में ₹1.5 लाख तक)
Course UG Degree / Diploma (पहला वर्ष)
Application Fee कोई फीस नहीं
Round 2 आवेदन तिथि 10 January से 31 January 2027
Application Mode Online
Official Website azimpremjifoundation.org

 

Azim Premji Scholarship 2026-27 क्या है ?

यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल या कॉलेज से रेगुलर छात्रा के रूप में पूरी की हो। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की छात्राएं इसके लिए पात्र हैं। छात्रा का मान्यता प्राप्त सरकारी या भरोसेमंद निजी कॉलेज में UG डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले वर्ष में दाखिला होना चाहिए।

Azim Premji Scholarship के तहत कितना रुपया मिलेगा ?

दोस्तों मैं बता दूं कि चुनी गई छात्रा को हर साल ₹30,000 मिलते हैं, कोर्स की पूरी अवधि तक — यानी 5 साल के कोर्स में कुल ₹1.5 लाख तक। राशि दो किस्तों में ₹15,000-₹15,000 करके सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। Round 1 का आवेदन 31 August 2026 को बंद हो चुका है, जो छात्राएं छूट गईं वे Round 2 में जरूर आवेदन करें।

Azim Premji Scholarship 2026-27 के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा ?

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज एडमिशन प्रूफ
  • बैंक खाता विवरण (पासबुक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Azim Premji Scholarship 2026-27 का आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं।
  • ‘Register New Applicants Cohort 2026’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।

Leave a Comment

यहाँ से जाने पूरी खबर