DigiLocker 10th 12th Marksheet PDF Download: दोस्तों, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट खो जाए तो छात्र स्कूल-बोर्ड ऑफिस के चक्कर लगाकर परेशान हो जाते हैं। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार के DigiLocker प्लेटफॉर्म से आप घर बैठे मोबाइल से बोर्ड द्वारा जारी डिजिटल मार्कशीट PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हम अकाउंट बनाने से लेकर मार्कशीट डाउनलोड करने तक की प्रक्रिया बताएंगे।
Latest Update: DigiLocker की Issued मार्कशीट IT Act के तहत असली दस्तावेज के बराबर मान्य है।
DigiLocker 10th 12th Marksheet PDF Download – Overview
|
विवरण |
जानकारी |
|
सेवा का नाम |
DigiLocker Marksheet Download |
|
प्लेटफॉर्म |
DigiLocker (MeitY, भारत सरकार) |
|
दस्तावेज |
Class 10th व 12th Marksheet और Certificate |
|
जरूरी जानकारी |
मोबाइल नंबर, बोर्ड का नाम, रोल नंबर, पासिंग ईयर |
|
फाइल का प्रकार |
|
|
शुल्क |
बिल्कुल मुफ्त |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए ?
- मोबाइल नंबर, जिस पर OTP आता है।
- DigiLocker अकाउंट और 6 अंकों का PIN।
- बोर्ड का नाम (CBSE या राज्य बोर्ड)।
- रोल नंबर और पासिंग ईयर।
- आधार लिंक करने से दस्तावेज आसानी से मिलते हैं।
ध्यान रहे, सिर्फ बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट ही मान्य होती है, खुद की स्कैन कॉपी नहीं।
DigiLocker से Marksheet Download कैसे करें ?
Step 1: digilocker.gov.in या ऐप खोलकर PIN से लॉगिन करें। खाता न हो तो Sign Up करें।
Step 2: Search Documents या Browse Documents पर क्लिक करें।
Step 3: Education श्रेणी में जाकर अपना बोर्ड चुनें।
Step 4: Class 10 या 12 Marksheet चुनकर रोल नंबर व पासिंग ईयर भरें।
Step 5: Get Document दबाएं। मार्कशीट Issued Documents में आएगी, वहां से PDF डाउनलोड करें।
मार्कशीट न मिले तो क्या करें ?
- रोल नंबर व पासिंग ईयर दोबारा जांच लें।
- सही बोर्ड चुना है या नहीं, यह देखें।
- डेटा अपलोड होने में समय लग सकता है, कुछ दिन बाद कोशिश करें।
- न मिले तो स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या DigiLocker की मार्कशीट कॉलेज एडमिशन में चलेगी?
Ans: हां। DigiLocker से जारी दस्तावेज IT Act के तहत असली के बराबर मान्य हैं।
क्या मार्कशीट डाउनलोड करना फ्री है?
Ans: हां। अकाउंट बनाना और मार्कशीट डाउनलोड करना पूरी तरह मुफ्त है।
क्या पुराने साल की मार्कशीट भी मिल सकती है?
Ans: हां, यदि बोर्ड ने उस वर्ष का डेटा उपलब्ध कराया है, तो पासिंग ईयर डालकर मिल सकती है।
निष्कर्ष
दोस्तों, मार्कशीट खोने का डर अब खत्म हो गया है। DigiLocker से आप अपनी 10वीं-12वीं की डिजिटल मार्कशीट कभी भी मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें।
Some Important Links
|
DigiLocker Official Website |