Kotak Kanya Scholarship 2026-2027 : छात्राओं को हर साल ₹1.5 लाख मिलेगा, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Kotak Kanya Scholarship 2026-27: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में। दोस्तों अगर आपने 12वीं में अच्छे नंबर लाए हैं और इंजीनियरिंग या MBBS जैसी प्रोफेशनल पढ़ाई का सपना देखा है, लेकिन भारी फीस से वो सपना अधूरा लग रहा है, तो Kotak Education Foundation की यह स्कॉलरशिप आपके सपनों को पंख देने के लिए है। इसके तहत होनहार छात्राओं को हर साल ₹1.5 लाख की मदद मिलती है, कोर्स पूरा होने तक। इस लेख में हम बताएंगे कि कौन आवेदन कर सकता है, कितना रुपया मिलेगा, क्या दस्तावेज लगेगा और आवेदन कैसे होगा। लेख को अंत तक पढ़ें।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 – Overview

विवरण जानकारी
Scholarship Name Kotak Kanya Scholarship 2026-27
संस्था का नाम Kotak Education Foundation
लाभार्थी केवल छात्राएं (Girls)
Scholarship Amount ₹1.5 लाख प्रति वर्ष
Course Professional UG (Engineering, MBBS, LLB, Design आदि)
Minimum Marks 12वीं में 75%
Income Limit ₹6 लाख प्रति वर्ष तक
Apply Online Last Date 15 October 2026
Application Mode Online (Buddy4Study)
Official Website Click Here

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 क्या है ?

यह स्कॉलरशिप Kotak Mahindra Group व Kotak Education Foundation की तरफ से पूरे भारत की मेधावी छात्राओं के लिए है। इसके लिए छात्रा के 12वीं में कम से कम 75% अंक हों और दाखिला NIRF/NAAC मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित संस्थान में प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स के पहले वर्ष में हुआ हो। परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। ध्यान दें, Kotak Mahindra Group, Kotak Education Foundation व Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इसके लिए पात्र नहीं हैं।

Kotak Kanya Scholarship के तहत कितना रुपया मिलेगा ?

दोस्तों मैं बता दूं कि चुनी गई हर छात्रा को हर साल ₹1.5 लाख दिए जाते हैं। यह राशि ट्यूशन फीस, हॉस्टल, लैपटॉप, किताबों और आने-जाने के खर्च में इस्तेमाल हो सकती है, ताकि छात्रा बिना पैसों की चिंता सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दे सके। चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होता है। अंतिम तिथि 15 October 2026 है, इसलिए योग्य छात्राएं बिल्कुल देर न करें।

Kotak Kanya Scholarship  Apply
Kotak Kanya Scholarship  Status Check
Offical Website  Click Here

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा ?

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज एडमिशन प्रूफ / फीस संरचना
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 का आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले Buddy4Study की वेबसाइट पर जाएं, लिंक नीचे दिया गया है।
  • Kotak Kanya Scholarship 2026-27 पर क्लिक करके Apply Now करें।
  • मोबाइल नंबर या ईमेल से रजिस्टर करके लॉगिन करें।
  • फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक व बैंक जानकारी सही-सही भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट रख लें।

Leave a Comment

यहाँ से जाने पूरी खबर